राजनीति

Lok Sabha Election: चौथे चरण का चुनाव जारी, इतने प्रत्याशियों के बीच फैसला 

 

 

डेस्क। Lok Sabha Election: सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होना है। चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर वोट भी डाले जाएंगे। कुल 17.7 करोड़ मतदाताओं में से 12.49 लाख 85 साल से ज्यादा उम्र के भी हैं। इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करके 1717 उम्मीदवारों का फैसला करेगें।

देश में सोमवार यानी आज 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा और 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव में अब तक तीन चरणों का मतदान पूरा हो गया है। इस चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान होना है।

Lok Sabha Election: CM केजरीवाल ने ली इंडिया की गारंटी 

साथ ही लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से चार सीटों, एवं मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों पर मतदान होगा।

इसके अलावा ओडिशा की 21 में से चार सीटों, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों  के अलावा पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट भी डाले जाएंगे।

Lok Sabha Election: CM केजरीवाल ने ली इंडिया की गारंटी 

इसी चरण में आंध्र प्रदेश विधान सभा की 175 सीटें और ओडिशा विधान सभा की 28 सीटों पर भी मतदान किया जाएगा और इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले है। 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इस काम में 19 लाख मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं और कुल मतदाताओं में से 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता भी हैं।

Related Posts

1 of 259