राज्य

UP Weather forecast News: जानिए अपने शहर के मौसम का हाल 

 

Desk। UP Weather forecast News: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से यूपी के मौसम में तेजी से ठंडक बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को यूपी का बरेली सबसे ठंडा जिला बनकर साबित हुआ है। तो चलिए जानते हैं यूपी के मौसम का हल।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम होने वाला है। सुबह-शाम के समय ठंडक में वृद्धि हो रही है। कोहरा भी बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क चुका है जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

तो वहीं, बलिया में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Parliament security: सागर की डायरी की पहेलियों में उलझी खुफिया एजेंसियां 

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का बरेली सबसे अधिक ठंडा जिला रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो प्रदेशवासियों को अभी ठंडक से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आगामी 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में एक एक से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट भी हो सकती है।

आ सकती है शीत लहर

कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान शीत लहर के बिल्कुल करीब में है और यदि तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाती है तो शीतलहर भी चल सकती है।

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

लखनऊः राजधानी में बीते दिन सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहा दिन में आसमान साफ था धूप खिली और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

UP weather

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस भी रिकार्ड किया गया है जो की सामान्य है।

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Aishwarya Rai Leaves Abhishek Bachchan Home Amid Divorce Rumors

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड भी किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है।

Related Posts

1 of 786