राज्य

Lunar Eclipse 2023: इस चंद्रग्रहण के साथ ही दिखाईं देगा हंटर मून

 

डेस्क। Lunar eclipse 2023: आश्विन माह अब समाप्ति की ओर है और इस बार की पूर्णमासी बेहद ही खास होगी। 28 और 29 अक्‍टूबर को चांद धरती की छाया से होकर गुजरने वाला है।भारत, रूस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र और अल्जीरिया जैसे देशों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखने वाला है। इसी के साथ दो खगोलीय घटनाएं और भी घटने वाली हैं, जो अपने आप में काफी अद्भुत होंगी। वैज्ञानिकों की मानें तो ग्रहणकाल के दौरान अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के कई देशों में हंटर मून दिखाई देगा।

 वहीं इससे पहले सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति भी फुल मून के ठीक नीचे चमकता हुआ नजर आएगा। तो आइए इन घटनाओं के बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं…

Garuda Purana Lord Vishnu Niti: क्यों नहीं करना चाहिए मृतक के कपड़ो का इस्तेमाल 

आपको बता दें कि अक्टूबर के फुल मून को बहुत से वैज्ञानिक हंटर मून के नाम से भी जानते हैं। हंटर मून, हार्वेस्ट मून के बाद आने वाली पूर्णिमा को कहते हैं और इस दिन ऐसा नजारा होने की वजह चांद और सूरज के एकदम आमने-सामने होती है। 

साधारण शब्दों में एक ओर सूर्यास्त हो रहा होता है तो दूसरी तरफ चंद्रोदय होता है। इस बार 28 अक्टूबर की शाम को आंशिक चंद्र ग्रहण और हंटर मून एक साथ ही नजर भी आएंगे।

बता दें अक्‍टूबर 2023 के बाद अब अगला चंद्रग्रहण साल 2025 में देखने को मिलेगा। दूसरी ओर हंटर मून 28 अक्टूबर की शाम को फुल मून के ठीक नीचे ब्रहस्पति भी एक चमकदार सितारे के रूप में दिखाई देगा। हालांकि सच्चाई ये है कि ये दोनों एक-दूसरे से काफी दूर भी होंगे। बृहस्पति ग्रह चंद्रमा से 1500 गुना अधिक दूरी पर स्थित है।

Dusshera 2023: पीएम द्वारका में तो राष्ट्रपति यहां करेंगी रावण का वध 

Related Posts

1 of 786