राज्य

राज्यसभा चुनावों के मतदान में क्रॉस वोटिंग की आशंका 

 

डेस्क। राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान किया जा रहा है। शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी। साथ ही रात तक नतीजे आने की उम्मीद बताई जा रही है।

केवल 5 रुपए में खरीदें ये चीजे 

साथ ही वोटिंग के दौरान यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नामांकन के आखिरी दिन (21 फरवरी) भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 8वां प्रत्याशी संजय सेठ को उतार दिया गया था। इससे सपा का गणित काफी बिगड़ सकता है।

कैसे विदेश में शुरु हुई भारत की आजादी की लड़ाई: गदर आंदोलन 

उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर चुनाव हैं। तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग की आशंका लगाई जा रही है। इसकी वजह है- 15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों पर सस्पेंस है। 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हुई हैं, जिनमें से 12 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन भी लिए गए हैं।

Related Posts

1 of 786