राज्य

Ayodhya Ram Mandir: क्यों एकदम से लगाई गई दर्शन पर रोक 

 

 

डेस्क। Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित राम मंदिर में भारी भीड़ के चलते मंदिर में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं को राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर रोक लिया गया हैं। भीतर गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ऐसा फैसला लिया गया है।

बता दें कि सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर का उद्घाटन किया गया था। उसके बाद से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। साथ ही मंगलवार सुबह से ही लोग लाइन में भी लगे हुए हैं। मंगलवार को सुबह 10-11 बजे के करीब भीड़ ज्यादा बढ़ने के कारण से राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भक्तों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

Israel Hamas War: क्या थम जाएगा गाजा में युद्ध, इजरायल का प्रस्ताव 

प्रवेश द्वार पर रोके गए श्रद्धालुओं से जब एबीपी न्यूज ने बात करी तो उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करने में कोई भी शिकायत नहीं है। अगर हम शांतिपूर्वक चलें तो आराम से एंट्री भी मिल सकती है। साथ ही दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं में से एक ने ये बताया कि मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं कि, ‘मैं ये कह रहा हूं कि अभी इतना मत जाओ’।

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में इतना बढ़ेगा पर्यटन 

जानकारी के अनुसार ज्यादा समय लॉकर रूम में लग रहा है। जहां पर लोगों को चप्पल, मोबाइल और अन्य सामान जमा कराना है। वहीं इसके अलावा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को सचेत भी कर रही हैं। इस मौके पर अर्धसैनिक बल के जवानों को बुलाकर रास्ता भी क्लियर कराया जा रहा है।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: जानिए आप कैसे कर सकते हैं दर्शन, आरती में शामिल होने का विशेष प्रावधान 

पुलिस इंतजाम में लगी

मंदिर में एंट्री के लिए लंबी कतार है वहीं इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन इंतजाम करने में जुटा हुआ है।

आपको ये भी बता दें बीते दिन सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में धार्मिक उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इसी दौरान देश के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु भगवान राम को समर्पित गीत और विशेष भजन गाते सुने गये। कई जगहों पर भंडारे का अयोजन किया गया। साथ ही विशेष प्रार्थनाओं का भी आयोजन देश के कई कोनो में दिखने को मिला।

Related Posts

1 of 786