राजनीति

UP Politics: ओपी राजभर के इस बयान पर केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी आपत्ति 

 

डेस्क। UP Politics: उत्तर प्रदेश के घोषी उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया है। 

उपचुनाव में हारने के बाद बीजेपी ने समीक्षा की और अपनी रणनीति में कई बदलाव किए है। इसी बीच राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की जीत को “दुर्घटना” भी करार दिया है। उन्होंने ये कहा है कि भाजपा 2024 के आम चुनावों में राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी।

क्या आपको भी मिला भारत सरकार की ओर से आपातकालीन अलर्ट, जानिए अब क्या करें 

डिप्टी सीएम ने बोला है कि ओबीसी भाजपा के साथ हैं। उन्होंने ये याद दिलाया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में जब सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य ने मिलकर चुनाव लड़ा था। तब भी उनकी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 51 प्रतिशत वोट मिले।

राजभर को ऐसा नहीं कहना चाहिए था: बोले डिप्टी सीएम

पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में मौर्य ने हाल ही में दिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर के बयान को लेकर बड़ी आपत्ति भी जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि ओपी राजभर को यह नहीं कहना चाहिए था कि वह और हाल ही में भाजपा में लौटे दारा सिंह चौहान योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल होंगे। उन्होंने आगे ये भी कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर कुछ भी मुख्यमंत्री की ओर से ही आना चाहिए।

घोसी में भाजपा की हार को कमतर आंकते हुए उन्होंने ये कहा कि उपचुनाव का परिणाम “एक दुर्घटना” था और पार्टी इससे सीखकर यह सुनिश्चित करने वाली है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का कमल निशान खिले।

पिछले साल जनवरी में भाजपा छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी विधानसभा चुनाव को जीता था, पर वह फिर से भाजपा में लौट आए थे।

 CM Yogi WhatsApp: अब आप व्हाट्सएप के जरिए कर सकेंगे सीधे सीएम से शिकायत 

इसके साथ ही हाल के उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल ने उन्हें मैदान में उतारा। उन्हें सपा के सुधाकर सिंह ने 40,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया था। सपा पर एक सवाल का जवाब देते हुए मौर्य ने यह दावा किया कि विपक्षी पार्टी तेजी से “समाप्तवादी” पार्टी बनती जा रही है साथ ही उन्होंने इंडिया गुट पर हमला बोलते हुए ये कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह नेतृत्वहीन है। उनका एजेंडा समाज को विभाजित करना का है जिसमें वे सफल नहीं होंगे।

Related Posts

1 of 259