राज्य

CM Yogi WhatsApp: अब आप व्हाट्सएप के जरिए कर सकेंगे सीधे सीएम से शिकायत 

 

डेस्क। CM Yogi WhatsApp: अब आप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक अपनी बात सीधे ऑनलाइन माध्यम से पहुंचा सकते हैं। शनिवार को राज्य के लोगों को सीएम कार्यालय से सीधे संवाद करने में सक्षम बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश’ (CM Yogi WhatsApp Channel) नाम से एक नया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च कर दिया गया है।

इस चैनल के माध्यम से लोग आसानी से अपने विचार और चिंताएं सीएम कार्यालय के साथ साझा कर पाएंगे। UP Chief Minister Office, CMO के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर बोला गया, ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi on WhatsApp) के लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ‘एक परिवार’ की तरह है और मुख्यमंत्री के साथ संचार के सरल माध्यम वॉट्सएप के जरिए ‘उत्तर प्रदेश परिवार’ के हर सदस्य से आसानी से संवाद करने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश’ नाम से एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया है।”

इस व्हाट्सएप चैनल (CM Yogi WhatsApp Channel) में यह उल्लेख किया गया है कि संचार का यह नया और प्रभावशाली मंच लोक कल्याण और सरकारी पहल से संबंधित सूचनाओं का तेजी से प्रसारण को सुनिश्चित करने वाला है। इस चैनल (Personal WhatsApp CM Yogi) की खास बात यह है कि इससे कोई भी जुड़ सकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ आम नागरिकों से संवाद के लिए व्हाट्सएप चैनल (CM WhatsApp Channel) का उपयोग करने की अनूठी पहल करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ये कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के विकास इंजन के रूप में पूरी लगन से काम कर रहा है। वहीं सही मायने में यूपी अब भारत की विकास यात्रा का अभिन्न अंग बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने बोला है कि आज प्रदेश में त्योहारों और उत्सवों के दौरान कोई दंगा या उपद्रव नहीं होता है। उन्होंने बताया कि वीवीआईपी का दौरा बेहद सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से होता है।

Related Posts

1 of 786