राजनीतिदेश - विदेश

जनता इस लिए ला रही 400 प्लस सीटे: पीएम मोदी 

 

 

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गया में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी ने आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना साधते हुए बोला है कि जो लोग सनातन को गाली देते हैं वो कान खोलकर ये सुन लें कि भारत के संविधान को बनाने वाली संविधान सभा में भी 80 से लेकर 90 प्रतिशत तक लोग सनातनी ही थे।

 उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा अंबेडकर का साथ दिया है।

Aquarius daily horoscope 16 April 2024: ऐसा रहेगा आपका आज का दिन

आपको बता दें पीएम मोदी ने आज बिहार के गया में एक जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान पीएम मोदी ने आईएनडीआई गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संविधान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आड़े-हाथों भी लिया है।

Surya Tilak: कल होगा राम लला का सूर्य तिलक 

उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग सनातन को गाली देते हैं, वो कान खोलकर सुन लें कि भारत के संविधान को बनाने वाली संविधान सभा में भी 80 से लेकर 90 प्रतिशत तक लोग सनातनी थे और उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा साहेब अंबेडकर का साथ दिया है।

उन्होंने आईएनडीआई गठबंधन पर तंज कसते हुए बोला कि, घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं कि 400 पार क्यों? देश की जनता ने ही तय किया है 400 पार! क्योंकि देश की जनता 2047 में हिंदुस्तान को अब विकसित देखना चाहती है।

कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने इस प्रत्याशी के सामने उतारा 

लेकिन, देश को लूटने वालों को, भ्रष्टाचार करने वालों को, संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों को सजा देने के लिए भी देश की जनता NDA को 400 पार देगी। ये चुनाव NDA को जिताने का भी है, ये चुनाव देश में तबाही करने की आदत रखने वालों को सजा देने का भी होने वाला है। इसलिए हिसाब 400 के पार होने वाला है।

Related Posts

1 of 894