Desk| Surya Tilak: राम नवमी के दिन राम लला का सूर्य तिलक किया जाने की घोषणा हुई है। 17 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक भी किया जाएगा। सूर्य तिलक मैकेनिज्म का उपयोग पहले से ही कुछ जैन मंदिरों और कोणार्क के सूर्य मंदिर में किया जाता रहा है।
इस वर्ष राम नवमी का पर्व खास होने जा रहा है। क्योंकि अयोध्या में भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी होगी।
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम नवमी की विशेष तैयारियां की हैं और इसके तहत राम नवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक भी किया जाएगा। इसके लिए 17 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे का समय तय किया गया है वहीं इसी समय राम लला का सूर्य अभिषेक भी किया जाएगा।
राम लला का सूर्य तिलक किस तरह से होगा
दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी। निरंतर चार मिनट तक किरणें राम लला के मुख मंडल को प्रकाशमान करने वाली हैं। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ये बताया है कि श्रीराम लला का सूर्य तिलक करने की तैयारी संपूर्ण परिश्रम से हो रही है।
Board Results 2024: UP, CBSE और MP board का रिजल्ट कब होगा जारी
साथ ही संभव है कि राम नवमी पर वैज्ञानिकों का प्रयास फलीभूत भी हो जाए। तकरीबन 100 एलईडी स्क्रीन के जरिए इसका सीधा प्रसारण करा जाना तय है।
Aquarius daily horoscope 16 April 2024: ऐसा रहेगा आपका आज का दिन
सूर्य तिलक मैकेनिज्म का उपयोग पहले से ही कुछ जैन मंदिरों और सूर्य मंदिरों में भी किया जा रहा है। हालांकि, उनमें अलग तरह की इंजीनियरिंग का प्रयोग किया जाता है। राम मंदिर में भी मैकेनिज्म वही है, लेकिन इंजीनियरिंग बिल्कुल ही अलग है। यह राम नवमी भक्तो के लिए बहुत विशेष है।