राजनीति

कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने इस प्रत्याशी के सामने उतारा 

 

 

डेस्क। कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया गया है और यहां उनका मुकाबला बीजेपी के मनोज तिवारी से होने वाला है।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों के नामों की लगातार घोषणा करी जा रही है। साथ ही रविवार को 10 और नाम घोषित भी किए गए हैं। दिल्ली में आप के साथ गठबंधन के तहत मिले 3 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

 कन्हैया कुमार, उदित राज, जेपी अग्रवाल को दिल्ली की तीन सीटों पर पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया गया है साथ ही उनका मुकाबला बीजेपी के मनोज तिवारी से किया जाएगा। साथ ही चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से उदित राज को उम्मीदवार बनाया गया है।

चरनजीत सिंह चन्नी को दिया गया जालंधर से टिकट

UP Board 10th, 12th Result 2024 Date Time Updates: यहां से देखें रिजल्ट 

दिल्ली की तीन सीटों के अलावा पंजाब की अमृतसर सीट से पार्टी की तरफ से गुरजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के उम्मीदवार बने हैं। फतेहगढ़ साहब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरुर से सुखपाल सिंह खैरा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और इलाहाबाद सीट से उज्जवल रेवती रमन सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार सीपीआई की तरफ से मैदान में उतारे गए थे और कन्हैया कुमार को इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हार का सामना भी करना पड़ा था। इसके बाद में कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने हिस्सा लिया।

UP Weather Today: क्यों सुहावने मौसम से परेशान हुए किसान 

बेगूसराय से टिकट नहीं मिलने पर कन्हैया कुमार ने आखिर क्या बोला?

RJD नेता तेजस्वी यादव द्वारा असुरक्षा के कारण बेगूसराय से उनकी उम्मीदवारी के कथित विरोध के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने यह बोला है कि, ‘‘मैं इतना बड़ा व्यक्ति नहीं हूं कि जिनके पिता जी, माता जी मुख्यमंत्री रहे हों, कुछ महीने पहले तक वह खुद उप मुख्यमंत्री थे, वह हमसे डर जाएंगे और उनको देश के वर्तमान शासन और परिस्थति से डरने की जरूरत भी है।’’

Related Posts

1 of 259