राज्य

UP Weather Today: क्यों सुहावने मौसम से परेशान हुए किसान 

 

 

डेस्क। UP Weather Today: मौसम विभाग ने अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जी.बी.नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बताई जा रही है। सुबह से कई स्थानों पर बादल भी छाए हैं।

UP Weather forecast: प्रदेश का मौसम बदल गया है। बारिश, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का दौर शनिवार के बाद रविवार को भी जारी रहा। अब इसके बाद पश्चिमी यूपी में आज कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। सुबह से हवा चलने के साथ ही आसमान में बादल भी छाए हैं।

मौसम विभाग ने अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जी.बी.नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा का दौर शुरू हो गया है।

शनिवार को झांसी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी साथ ही इटावा, गाजीपुर, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर और आसपास भी बरसात रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लोग गर्मी और उमस से बेहाल भी थे। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दूसरे दिन मौसम सुहावना होने से लोगों में राहत बनी हुई है।

मौसम के इस बदलाव से शहरी निवासियों के लिए मौसम जरूर सुहावना हो गया है लेकिन यह बदलाव फसल के लिए उचित नहीं है। गेहूं की कटती फसल के साथ आम के लिए भी यह ओलावृष्टि बेहद नुकसानदायक साबित होगी।

Related Posts

1 of 786