राजनीति

Lok sabha election 2024: गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे आगामी चुनाव 

 

डेस्क। Lok sabha election 2024: पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है यानी कि वो अब इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर राजनीति से हटने की बारे में जानकारी साझा की है।

पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने राजनीति से सन्यास लेने का एलान कर दिया है। यानी कि वो अब इस बार का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ने वाले। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी वहीं साथ में ही गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

उन्होंने सोशल साइट एक्स पर ये लिखा कि, मैंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर अच्छे से ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी देता हूं कि उन्होंने मुझे लोगों की सेवा में काम करने का मौका दिया। जय हिंद।

Weather forecast: इन राज्यों में बारिश के बाद ओले और बर्फबारी का अलर्ट 

कब शुरु हुआ राजनीतिक करियर

गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा बोल दिया था। इसके बाद उन्होंने उनके राजनीति का दामन थामने के कयास भी लगने लगे थे और वो 22 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और बोला कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उनको टिकट दिया था।

2019 में बने थे सांसद

गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र(East Delhi Lok Sabha Seat) से भाजपा के उम्मीदवार बने। उन्होंने आप की उम्मीदवार आतिशी मर्लेना और कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 391222 वोटों से हराया भी है। गंभीर को सात लाख के करीब वोट मिले, जबकि नंबर दो पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को 3 लाख के करीब ही मत हासिल हुए थे। आप उम्मीदवार आतिशी को 2 लाख से ज्यादा वोटों के साथ संतोष भी करना पड़ा था।

Rameshwaram Cafe: जांच टीम के हाथ लगा बड़ा सुराख, विपक्ष NIA की मांग में जुटा 

सूत्रों की मानें तो गौतम गंभीर के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन का भी टिकट काटा जा सकता है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारे जाने की संभावना भी है।

Related Posts

1 of 259