देश - विदेश

Rameshwaram Cafe: जांच टीम के हाथ लगा बड़ा सुराख, विपक्ष NIA की मांग में जुटा 

 

 

डेस्क। बंगलूरू पुलिस ने कैफे में विस्फोट के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले को दर्ज किया गया है। यह धमाका शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब हुआ था।

बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैप में शुक्रवार दोपहर एक बजे भीषण धमाका हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में एक दावा सामने आया जिसमें रामेश्वरम कैफे में अज्ञात बैग होने की जानकारी दी गई। जिसके कुछ देर बाद ही जोरदार धमाका हुआ। इस मामले में जहां एक तरफ सियासी जंग शुरू हो गई है। तो वहीं दूसरी ओर कैफे के मालिकों ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग करने की बात बोली है।

घटना से काफी दुखी

घटना के बाद से कैफे की ओर से एक बयान भी जारी किया गया था, जिसमें ये कहा गया कि ‘ब्रुकफील्ड शाखा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हम काफी ज्यादा दुखी हैं। हम अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग भी कर रहे हैं।’

How to make you partner happy

घायलों की मदद को बढ़े हाथ

कैफे की सह-संस्थापक दिव्या राघवेंद्र राव ने बताया कि वह घायलों को मदद की पेशकश में जुटी हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं और हम उन्हें हर तरह की सहायता तथा देखभाल की पेशकश कर रहे हैं। उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।’

जानिए पूरा मामला

बंगलूरू पुलिस ने कैफे में विस्फोट के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले को दर्ज किया है। यह धमाका शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब हुआ था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स भी दिखाई दिया है, जो कैफे के अंदर एक बैग रखता है। पुलिस का मानना है कि विस्फोट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक आईईडी डिवाइस का भी इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

Tips to help you interact effectively during an interview

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाका मामले में 10 घायलों का इलाज हो रहा है। सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कर्नाटक पुलिस का बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा एनआईए जांच की मांग भी कर रही है।

जानिए कौन हैं रामेश्वरम कैफे के मालिक?

राघवेंद्र राव एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जिन्हें खाद्य उद्योग में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव भी रहा है। वह आईडीसी किचन के संस्थापक और प्रमोटर रहे हैं। वह रामेश्वरम कैफे श्रृंखला में संचालन का नेतृत्व भी करते हैं।

Related Posts

1 of 664