राजनीति

Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने दी कांग्रेस को तीन चुनौतियां 

 

 

डेस्क। Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। ऐसे में इस चरण के लिए प्रचार अभियान भी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी गुजरात के आणंद में अपने प्रचार अभियान के काफी तेज किया हुआ है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों और खासकर राहुल गांधी पर जमकर हमला भी बोला। पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को तीन चुनौतियां दी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस को मेरी तीन चुनौतियां है। इसमें पहली कांग्रेस और उनके सहयोगी देश को लिखित में गारंटी दें कि वो संविधान बदलकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने वाले। साथ ही देश को बांटने का काम भी नहीं करेगी।

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे ये भी कहा कि मेरी दूसरी चुनौती है कि कांग्रेस देश को लिखित में दे कि वह एससी,एसटी और ओबीसी को मिलने वाले अधिकारों में सेंधमारी नहीं करने वाली। उनका अधिकार नहीं छीनेगी और मेरी तीसरी और आखिरी चुनौती है कि जिन जिन राज्यों में कांग्रेस की और उसके साथियों की सरकार है वो कभी भी वोट बैंक की गंदी राजनीति नहीं करने वाले।

Delhi News: राजधानी में महिला आयोग के 223 कर्मचारी बर्खास्त 

वो बैक डोर से ओबीसी का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देगी और ये मेरी तीन चुनौतियां है। 

पीएम मोदी (PM Modi) ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि शहजादे संविधान को माथे पर लेकर नाचने से बात नहीं बनती है पर संविधान के लिए जीना और मरना सीखना है तो मोदी के पास आओ। 

Bihar Weather: खेती और फसल पर दें विशेष ध्यान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे ये कहा कि देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और देश ने 10 साल भाजपा का सेवा का काल भी देखा है। वो शासन काल था ये सेवा काल है और कांग्रेस के 60 साल के शासन में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। अब 60 साल बाद 10 साल में भाजपा सरकार ने शत प्रतिशत शौचालय बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा सकी यानी 20% भी नहीं, 10 साल में नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या 14 करोड़ घर हो चुकी है, यानी 75% घरों में नल से जल पहुंच रहा है।

Delhi School Bomb Threat: VPN का यूज करके भेजा मेल 

 60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए साथ ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। लेकिन मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले हैं।

Related Posts

1 of 259