डेस्क। Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 224 सीटों वाली राज्य की विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान भी होगा और 13 मई 2023 को इसके नतीजे आएंगे। वहीं इससे पहले गुरुवार (27 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित भी किया है।
पीएम मोदी ने चुनाव जीतने के लिए दिया है यह मंत्र
प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है, “अगर आप बूथ स्तर पर जीतना चाहते हैं, तो 10 महिलाओं और 10 पुरुषों का एक मजबूत समूह आपको बनाना सुनिश्चित करना होगा। विशेष रूप से गरीबों, महिलाओं, युवाओं, दलितों के कल्याण से संबंधित सरकार की पहलों के बारे में आगे बढ़ें, रणनीति बनाएं, प्रत्येक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को रखें। सुनिश्चित करें कि आप सभी जानकारी और डेटा से अच्छे से अवगत हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जब यह जानकारी घरों में पहुंचेगी, तो इसका प्रभाव भी अच्छा पड़ेगा, यह उन्हें विश्लेषण करने और यह जानने में भी मदद करेगी कि भाजपा को क्यों चुना जाए। और इस तरह से हम सही मायने में लोगों और देश की सेवा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा और दूसरी पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क ये
प्रधानमंत्री ने बताया कि, “भाजपा और दूसरी पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है और भाजपा आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के रोड मैप पर काम कर रहा है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना और हमारा एजेंडा है 25 वर्षों में देश को विकसित बनाना होगा, गरीबी से मुक्त बनाना और युवाओं के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना है।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक की विकास यात्रा को नेतृत्व देने के लिए भाजपा एक युवा टीम का निर्माण भी कर रही है।