राजनीति

Digvijay Singh on Jinnah: भारतीय राजनीति में चुनावों से पहले जिन्ना और सावरकर की एंट्री 

 

डेस्क। Digvijay Singh on Jinnah। Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर से विवादों में घिर चुके हैं। इस बार इसका कारण उनके द्वारा गुना में जिन्ना को साहब कहकर संबोधित करे जाना रहा। वहीं एक बार फिर वो मतपत्र के जरिए चुनाव कराने की वकालत करते दिखाई दिए। कुछ दिनों पहले ये अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व कांग्रेस नेता कमलनाथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं लेकन इन सभी अटकलों पर अब विराम लग गया है।

Digvijay Singh on Jinnah। कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने के लिए गुना पहुचे थे। कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान वो ब्रिटिश शासन की बातें पर आ गए।

Nitish Bharadwaj: IAS पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप 

उन्होंने ये भी कहा कि भगत सिंह और अशफाक उल्ला को साथ फांसी दी गई। उस समय कभी हिंदू मुस्लिम के बीच भेदभाव नहीं था, लेकिन अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो को अपना राजनीतिक हथियार बना लिया।

जब जिन्ना को साहब कह गए दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह ने आगे बोला, अंग्रेजों ने हिंदू मुस्लिम के बीच दरार पैदा कर दी। मुस्लिम लीग, जमान ए इस्लाम, हिंदू महासभा का गठन किया गया जिससे सभी आपसे हमेशा लड़ते रहें। उन्होंने आगे बताया, ‘जिन्ना साहब’ ने अंग्रेजों के खिलाफ कभी आंदोलन नहीं किया। न ही जमात ए इस्लाम ने किया। जमात ए उलेमा ने जरूर आंदोलन छेड़ा था, जिसके चलते मदनी साहब जेल भी गए थे।

Lok Sabha Election 2024: सपा ने क्यों चला इकरा हसन पर दांव 

उन्होंने आगे ये कहा, सावरकर साहब उस समय जेल में थे। सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांग ली थी, लेकिन मदनी ने माफी हरगिज नहीं मांगी।

Related Posts

1 of 259