CM Dhami: बीजेपी आज देश की एक ऐसी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। जिसे लेकर देश में अब बीजेपी के लिए ठीक है की संवेदना लोगों के मन से गायब हो चुकी है। या लोग अब बीजेपी को पसंद कर रहे हैं या उससे नफरत। वही हिन्दू हतैषी पार्टी का तमगा भी बीजेपी के कुछ नेताओं ने बीजेपी के सर ताज की तरह सजा दिया है। साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भी राजनीतिक जानकारों का मानना है बीजेपी हिन्दू के नाम पर अपना शंखनाद करेगी और करे भी क्यों न साल 2014 में जब से बीजेपी की केंद्र में सत्ता स्थापित हुई है। बीजेपी नेताओं ने हिन्दू को सनातन के नाम पर आकर्षित किया और हिन्दू भी सनातन का नाम सुनकर मूक बन गया है।
अब इसी बीच एक मुद्दा चर्चा में है की आखिर बीजेपी के सभी नेताओं में कौन सा ऐसा नेता है। जिसे हिन्दू या सनातन समृद्धि के पोस्टर बॉय का तमगा मिला है और जिसके दम से हिन्दू बीजेपी को अपने शीश पर बिठाए हुए हैं। समाचार चैनल एबीपी के एक राजनीतिक इंटरव्यू में जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूछा गया। बीजेपी अब हिन्दू की पार्टी बन गई है। कई लोग योगी आदित्यनाथ को हिन्दू का पोस्टर बॉय कहते हैं। लेकिन इसके साथ ही अब फडणवीस , मोहन और हिमंत सभी लोग हिंदुत्व के मार्ग पर चलकर अपनी शाख मजबूत करने में लगे हैं। लेकिन आपने तो इन सबसे आगे जिहाद और अन्य चीजों को छोड़कर सीधे यूसीसी लाया तो क्या माना जाए आप भी बाकियों की तरह हिन्दू पोस्टर बॉय की लिस्ट में हैं। या फिर यह कहा जाए आप अपने आप को हिन्दू पोस्टर बॉय का मुख्य चेहरा मान चुके हैं।
Satish Mahana Biography: श्री सतीश महाना, जीवन परिचय, राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ
क्या बोले धामी :
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए धामी में कहा – अरे हमारी पार्टी एकमत पर कार्य करती है और हम अपने अपने राज्य की चुनौतियों और परिस्थितियों के अनुकूल अपना-अपना कार्य बेहतर ढंग से कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया- बीजेपी एक विचारधारा पर कार्य कर रही है। हमारी पार्टी में किसी से भी आगे निकलने या कोई विशेष नाम के सम्बोधन की कोई होड़ नहीं है। सब अपना-अपना कार्य कर रहे हैं और सभी के कार्य को पार्टी का उच्च नेतृत्व मॉनिटर और गाइड कर रहा है।
वहीँ अंकिता भंडारी मामले पर धामी ने कहा- मामले की जांच सीबीआई कर रही है। किसी को भी बचाने का कोई मसला ही नहीं है। राज्य सरकार की एसआईटी ने कहा – अभी कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं आया है। अगर कोई सबूत है तो उसे समाने लाया है। धामी का कहना है मामले की जाँच और आगे की पूरी कार्यवाही अपने निर्धारित ढंग से चलती रहेगी।

