Local Breaking Newsदेश - विदेश

Ram Mandir Pran Pratishtha Live Updates

 

 

डेस्क। Ram Mandir Pran Pratishtha Live Updates: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महज घंटे भर का समय बाकी है। इससे पहले शुभ संस्कारों की शुरुआत मंगलवार 16 जनवरी को होने वाली थी। जो 21 जनवरी रविवार तक जारी भी रहेंगी। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड (12:29:08-12:30:32) के शुभ मुहूर्त को चुना गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ये पोस्ट किया था कि, ‘प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी: भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के ही माध्यम ही किया जा सकता है। केवल निमंत्रण पत्र से ही आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के अंदर प्रवेश संभव हो पाएगा।’

Microsoft Midnight Blizzard: आधी रात में माइक्रोसॉफ्ट पर साइबर अटैक

राम नगरी कही जाने वाले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में VVIP मेहमानों का आना रविवार से ही शुरू हो चुका था। करीब 7000 गणमान्य अयोध्या में इस खास समारोह में शामिल होने वाले हैं। इससे पहले ट्रस्ट ने जानकारी दी थी कि, ‘गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद, सभी साक्षी महानुभावों को इसका दर्शन कराया जाएगा।’

Ram Mandir का पोस्टर फाड़ते हुए दी गालियां, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो 

ट्रस्ट के अनुसार, समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य भी शामिल होंगे।

 

 श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन की होगी, तथा काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित इसके मुख्य आचार्य होंगे।

Related Posts

1 of 696