डेस्क। दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) इन दिनों ‘Taj-Devided By Rule’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच वह मुगलों के इतिहास पर भी तमाम बयान भी दे चुके हैं। इसको लेकर उनपर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने हाल ही में कहा कि मुगलों को लेकर गलत बातें फैलाई गई हैं और अकबर के शासन को भी गलत तरीके से पेश किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने अकबर द्वारा नया धर्म शुरू करने पर भी बात बोली। उनका कहना है कि ये सब एकदम बकवास है। अकबर कोई नया धर्म शुरू नहीं करना चाहते थे, वह अपना धर्म-दीन-ए-इलाही शुरू करना चाहता था।
बता दें कि इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए शाह ने इतिहास (Naseeruddin Shah On History) के बारे में काफी कुछ बोला था। शाह ने कहा कि अकबर की जो तस्वीरें खींची गई वह हमेशा एक परोपकारी, दयालु, व्यापक विचारों वाले, प्रगतिशील शासक की रही थी। कहा जाता है कि वह एक नया धर्म शुरू करना चाहते थे हम इसके बारे में इतिहास की किताबों में पढ़ते हैं, जो एकदम बकवास बात है।
उन्होंने आगे (Naseeruddin Shah on history) कहा,”मैंने आधिकारिक इतिहासकारों से इसकी जांच की है और अकबर ने कभी भी एक नया धर्म शुरू करने का प्रयास नहीं किया और यह एक ऐसा तथ्य है जो हमारे इतिहास की किताबों में दीन-ए इलाही कहलाता है, जिसका मतलब है निर्माता की एकता।”
”आप एक पत्थर की पूजा कर सकते हैं, आप एक सूली की पूजा कर सकते हैं, आप काबा को अपना सिर झुका सकते हैं, आप उगते सूरज की पूजा कर सकते हैं और जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन आप एक ही चीज की पूजा कर रहे हैं और ऐसा ही उनका विश्वास था। मुझे यही पता चला है” : Naseeruddin Shah