राज्यराजनीति

Nitish Kumar की तबीयत बिगड़ी, चुनावी समय में जरुरी प्लांस कैंसल 

 

डेस्क। Nitish Kumar : सीएम हाउस में डॉक्टरों की टीम लगातार सीएम नीतीश कुमार की देखरेख कर रही है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी भी जारी की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं और सीएम हाउस में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी भी जारी की गई है। इसमें यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं। इसलिए आज उनके सारे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

Lok Sabha Election: वाराणसी में पीएम मोदी 

यह बताया जा रहा है आज सीएम नीतीश पीएम नरेंद्र मोदी के नॉमिनेशन में वाराणसी जाने वाले थे। पर, अस्वस्थ होने के कारण अब वह पीएम के कार्यक्रम में नहीं शामिल हो पाएंगे। इतना ही नहीं आज शाम में सीएम नीतीश कुमार भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार में भी शामिल होने वाले थे पर अब वहां भी वो नहीं जा पाएंगे।

दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने की खबर आने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी भी जारी की गई थी। इसमें यह लिखा गया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर मर्माहत हुई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किरवाया जाएगा।

भारत बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

मुख्यमंत्री ने उनकी धर्मपत्नी जेसिस जार्ज से दूरभाष पर वार्ता की है और उन्हें सांत्वना दी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना करी है।

 सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे वहीं उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया है। मेरा उनके साथ अच्छे व्यक्तिगत संबंध रहे और उनके निधन से मैं मर्माहत हुआ हूं।

Related Posts

1 of 1,013