देश - विदेश

भारत बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

 

 

डेस्क। Indian Economic news करीब एक दशक पहले तक भारतीय GDP दुनिया में 11वीं सबसे बड़ी थी। वहीं फिलहाल भारत की जीडीपी करीब 3.7 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाए गया है।

दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से अब भारत वर्ल्ड की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी (Economy) बन गया है।

 ये दावा G-20 के शेरपा और नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत ने किया है वहीं अमिताभ कांत के मुताबिक अगले साल भारत जापान को पीछे छोड़कर 5वें से चौथे नंबर पर आ जाएगा। फिलहाल भारत की GDP का आकार अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद 5वें स्थान पर आता है।

Chardham Yatra 2024: यात्रा शुरु होते ही हुई इतने लोगों की मौत

साल 2022 में भारत की इकोनॉमी ब्रिटेन से आगे निकलकर दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो गई थी और करीब एक दशक पहले तक भारतीय GDP दुनिया में 11वीं सबसे बड़ी रही थी। फिलहाल भारत की जीडीपी करीब 3.7 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान लगा हुआ है।

Lok Sabha Election: किसके साथ जाएंगे राजा भैया 

अमिताभ कांत के अनुसार 2013 में फ्रैजाइल 5 से 2024 में दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने तक भारत की यात्रा काफी शानदार रही है। उन्होंने कहा है कि अप्रैल में रिकॉर्ड GST कलेक्शन, पिछली तीन तिमाहियों में 8 फीसदी से ज्यादा की विकास दर, भारतीय मुद्रा रुपये में 27 देशों से व्यापार किया जाना, महंगाई को काबू में रखना भारतीय इकॉनमी की मुख्य उलब्धियां भी शामिल हैं। इस फ्रैजाइल में 5 को 2013 में मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट ने इस्तेमाल किया था। वहीं ये भारत समेत पांच उभरते देशों के ग्रुप के लिए इस्तेमाल किया गया था जिनकी अर्थव्यवस्था उस दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी और फ्रैजाइल 5 में भारत के अलावा बाकी चार देश ब्राज़ील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ़्रीका और तुर्की भी थे।

Related Posts

1 of 664