डेस्क। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satendra jain) के इस्तीफे के बाद दिल्ली को दो नए मंत्री मिल सकते हैं। अगर सूत्रों की माने तो नए मंत्रियों की नियुक्ति में अभी थोड़ा समय है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद नए मंत्रियों की Delhi Cabinet new Ministers) नियुक्ति की जाएगी। मनीष सिसोदिया के पास कई प्रमुख मंत्रालय थे जिनको दो नए मंत्रियों के बीच बांटने का प्रस्ताव रखा गया है।
मनीष सिसोदिया और जैन भ्रष्टाचार के मामले में जेल (Manish Sisodia and Satendra Jain in Jail) में हैं। मंगलवार शाम को दोनों ने इस्तीफा भी दे दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो नए मंत्रियों को शामिल करने का फैसला किया है, जिनके बीच विभागों का बंटवारा किया जाना है। जिन दो मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाना है, उनमें कैलाश गहलोत (kamlesh Gehlot) और राजकुमार आनंद (Rajkumar Anand) का नाम भी शामिल है। मनीष सिसोदिया के पास 18 विभाग थे जिनको दोनों मंत्रियों के बीच विभाजित करने का फैसला किया गया है और नियमानुसार इसका प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेज दिया गया है।
गहलोत के पास वित्त, पीडब्ल्यूडी, गृह, बिजली, योजना, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और जल विभाग भी होंगे। साथ ही राजकुमार आनंद दिल्ली को नए शिक्षा, स्वास्थ्य, सतर्कता, उद्योग, सेवाएं, पर्यटन, कला और संस्कृति, भूमि और भवन निर्माण, श्रम एवं रोजगार विभाग मिलेगा।