देश - विदेश

Ram Mandir Ayodhya News Live Update 

 

Desk. Ram Mandir Ayodhya News: अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन लाइव अपडेट: एक ऐतिहासिक दिन भारत का इंतजार कर रहा है क्योंकि भगवान राम 500 साल के वनवास के बाद आज 22 जनवरी को अयोध्या लौट रहे हैं।

राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के शुभ अवसर पर, नवनिर्मित मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश सीएम की उपस्थिति से शोभायमान होगी।

Ram Mandir pran prathistha: कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ये सेलेब 

 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 22 जनवरी के आयोजन को भारत के इतिहास में ‘दिव्यता के साथ साक्षात्कार’ बोला है।

Ayodhya Ram Mandir pran prathistha schedule 

अयोध्या नगरी भव्य उत्सव के साथ अपने प्रिय राजा का स्वागत करने के लिए तैयार है। हजारों फूल सड़कों और मंदिरों को सजे हैं, जिससे सूर्यवंश की प्राचीन राजधानी में उत्सव का माहौल बन जाता है। देश भर में भक्त अपनी खुशी और भक्ति व्यक्त करने के लिए राम संकीर्तन और राम चरित मानस का जाप भी कर रहे हैं।

 

Live : गर्भगृह में हुई  राम लला की स्थापना 

 

भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला के श्यामल रंग की 51 इंच की प्रतिमा को विराजित किया गया है जो भगवान राम के पांच वर्षीय बाल स्वरूप को दर्शाती है। इस प्रतिमा का वजन 200 किलोग्राम का है। पीएम मोदी ने पूरे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान पूरे किए। इसके बाद रामलला गर्भगृह में स्थापित हो गए हैं। 23 जनवरी से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आ सकते हैं।

 

Related Posts

1 of 664