देश - विदेश

Ayodhya Ram Mandir pran prathistha schedule 

 

Desk. Ayodhya Ram Mandir: मंगलवार (22 जनवरी) को होने वाले राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के साथ, अयोध्या एक महत्वपूर्ण दिन के लिए सजकर पूरी तरह से तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर 12.05 बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत होगी।

अयोध्या में उनका 5 घंटे का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है:-

सुबह 10:25 बजे:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचेंगे, और फिर हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे।

10:55 बजे: 

नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि पहुंचेंगे।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: आरक्षित। (संभावना है कि इस दौरान पीएम मोदी मंदिर परिसर का भ्रमण भी कर सकते हैं।

12:05 PM से 12:55 PM: 

प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा

12:55 PM:

पीएम मोदी अभिषेक समारोह स्थल से निकलेंगे।

 1:00 PM:

पीएम मोदी सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचने वाले हैं।

दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक: 

अयोध्या में एक सार्वजनिक समारोह आयोजित है।

2:10 बजे: 

पीएम मोदी कुबेर टीला के दर्शन के लिए निकलेंगे।

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha Live Streaming

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के मंदिर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करने की आशंका है।

भगवान राम की मूर्ति के प्रतिष्ठा समारोह में 1,500-1,600 “प्रतिष्ठित” मेहमानों सहित लगभग 8,000 आमंत्रित लोगों की भागीदारी होगी।

Ram Mandir Pran Prathistha: जन्मभूमि पर फैसला देने वाले जज भी होंगे शामिल 

1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले राम मंदिर के उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच में होगी। पूरे समारोह का डीडी न्यूज पर सीधा प्रसारण भी किया जाना है।

Related Posts

1 of 664