देश - विदेश

Next pandemic Disease X : WHO ने दी बड़ी चेतावनी

डेस्क। Next pandemic Disease X : कोविड-19 की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा घातक Disease X दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसी बीच Disease X को लेकर WHO ने सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है।

कोविड-19 के कारण दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हो हुई थी। अब पूरी दुनिया पर डिज़ीज़ एक्स नाम के रोग का खतरा भी मंडरा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की चेतावनी के अनुसार, इस रोग का वायरस कोरोना की तुलना में 20 गुना अधिक घातक हो सकता है तो आइये डिज़ीज़ एक्स के बारे में जानते हैं…

World Health Organisation ने हाल ही में एक नई संभावित महामारी के लिए शब्द गढ़ा है। यह डिज़ीज़ एक्स (Disease X) है और इस संभावित नई महामारी से कोरोना वायरस की तुलना में 20 गुना अधिक मौतें भी हो सकती हैं। 2020 में कोविड (COVID-19) के कारण दुनिया भर में 25 लाख से अधिक लोगों की जान गई थी।
वहीं डिज़ीज़ एक्स (Disease X) के रूप में अगली महामारी 5 करोड़ से अधिक लोगों की जान भी ले सकती है।

World Heart Day 2023: स्वस्थ दिल, स्वस्थ जीवन, जानें विश्व हृदय दिवस का इतिहास

कोविड-19 (coronavirus) के बार-बार लोगों के प्रभावित करने के कारण यह एक सामान्य स्वास्थ्य मुद्दा (Health Issues in India) बन कर रह गया है। अब चिकित्सा विशेषज्ञ डिज़ीज़ एक्स नाम की संभावित नई महामारी की तैयारी में लग गए हैं। वे चेतावनी देते हैं कि 1918-1920 के भयानक स्पैनिश फ़्लू की तुलना इस नए वायरस के प्रभाव से करी जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे डिज़ीज़ एक्स महामारी का नाम दिया है। इससे लड़ने के लिए एक बार फिर से वैक्सीन विकसित करने और समय पर आपूर्ति करने की जरूरत पड़ेगी।

Virus or Bacteria, Fungus can cause of next pandemic disease x

maxresdefault 3 Next pandemic Disease X : WHO ने दी बड़ी चेतावनी

WHO के अनुसार, आने वाले समय में एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय महामारी मानव रोग का कारण भी बन सकती है। लेकिन यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस महामारी की वजह आखिर क्या होगी? यह एक नया एजेंट भी हो सकता है। यह एक वायरस, एक बैक्टीरिया या फंगस का प्रतिरूप भी हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने औपचारिक रूप से 2018 में Disease x शब्द का उपयोग शुरू किया था। यह आने वाली महामारी (Next pandemic Disease X) का प्रतिनिधित्व भी करता है।

डिजीज X के प्रति कोई इम्युनिटी नहीं होने के कारण यह बीमारी बहुत ही खतरनाक हो सकता है। श्वसन ट्रांसमिशन इसके फैलने का कारण हो सकता है। इसके लक्षण एसिम्प्तोमेटिक, यानी नहीं दिखने वाले हो सकते हैं। वर्तमान में कोई प्रभावी दवा या टीका नहीं होने के कारण यह बहुत अधिक घातक साबित हो सकता है।

महामारी को रोकने के उपाय (Prevention from next pandemic disease x)

अभी कोई भी यह नहीं जानता है कि अगली महामारी कब शुरू हो जायेगी (Next pandemic disease x) या कौन बीमारी का कारक बनने वाला है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन उसे रोकने के उपाय अपनाने पर जोर दे रहा है।

Kaveri Water Dispute: इन संगठनों ने आज किया karnataka bandh का आह्वान

Related Posts

1 of 664