देश - विदेश

Kaveri Water Dispute: इन संगठनों ने आज किया karnataka bandh का आह्वान

डेस्क। kaveri Water Dispute: तमिलनाडु को पानी छोड़े जाने को लेकर कर्नाटक में शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद का आवाहन किया गया है।
Karnataka Bandh Over kaveri Water Dispute: तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में कन्नड़ समर्थकों और किसान संगठनों ने शुक्रवार (29 सितंबर) के लिए कर्नाटक बंद का आह्वान बुलाया है। इससे खासकर राज्य के दक्षिणी हिस्से में सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है। बेंगलुरु में यह दूसरी हड़ताल होगी क्योंकि मंगलवार (26 सितंबर) को भी शहर बंद रहा था।
कर्नाटक रक्षणा वेदिके, कन्नड़ चालुवली (वटल पक्ष) और विभिन्न किसान संगठनों समेत प्रमुख संगठन ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने सुबह से शाम तक राज्यव्यापी बंद का बुलाया है। बता दें बेंगलुरु पुलिस ने शहर में किसी भी तरह के बंद की अनुमति नहीं दी है। बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध के साथ ही धारा 144 के लागू होने की भी संभावना है।

हरित क्रांति के जनक MS Swaminathan का हुआ निधन 

कर्नाटक बंद को लेकर पुलिस ने आखिर क्या बोला?

बेंगलुरु पुलिस ने यह कहा है कि 29 सितंबर को कर्नाटक में कई संगठन तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के विरोध में राज्यव्यापी बंद के लिए एकजुट हुए हैं। विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के लिए एकमात्र स्वीकृत स्थान फ्रीडम पार्क को चुना है। कोई भी संगठन अपना समर्थन स्वयं दे सकता है पर यह बलपूर्वक नहीं होगा। अगर इसमें संपत्ति को कोई नुकसान होता है तो संबंधित विरोध करने वाले संगठन को लागत के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

शॉपिंग मॉल और मूवी थिएटर रहेंगे बंद

राज्य के सभी शॉपिंग मॉल और मूवी थिएटर बंद रहेंगे और उन्होंने पहले ही कर्नाटक बंद को अपना समर्थन दे दिया है। सभी सार्वजनिक और निजी बैंक अपने समय में ही बिना किसी बदलाव के खुलने वाली हैं। सभी आपातकालीन सेवा से संबंधित वाहन जैसे एंबुलेंस, फार्मा वाहन और अन्य महत्वपूर्ण सामान ले जाने वाले वाहन अपना काम करते रहेंगे। अस्पताल और मेडिकल स्टोर भी सामान्य रूप से खुलने वाले हैं।

Madhya Pradesh: लाड़ली बहना योजना का क्या अर्थ जब आपके राज्य में महिलाएं असुरक्षित

इस बीच बता दें गुरुवार को कुछ कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के खिलाफ मांड्या में विरोध प्रदर्शन किया गया था। वे पिछले 15 दिनों से आंदोलन भी कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि राज्य सरकार तमिलनाडु के प्रति उदार रही है और मामले को ठीक से नहीं देख रही।

Related Posts

1 of 664