देश - विदेश

Covid 19 in India: WHO ने दी चेतावनी

 

डेस्क। Covid 19 in India। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज करी जा रही है। देश में गुरुवार को कोरोना के 594 नए मामले सामने भी आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया है कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,669 की हो चुकी है।

संक्रमण के चलते छह और लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन मौतें केरल, दो कर्नाटक और एक राजस्थान में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने ये भी कहा कि भले ही संक्रमण बढ़ रहा है और देश में जेएन.1 वैरिएंट का पता चला है, पर तत्काल चिंता का कोई भी कारण नहीं है।

जानिए डब्ल्यूएचओ ने क्या बोला

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने ये बोला है कि फिलहाल घबराने की कोई आवश्यता नहीं है क्योंकि यह चिंता का विषय नहीं है। डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने आगे ये भी कहा कि लोग हवादार वातावरण में रहें। वहीं, अस्वस्थ्य लोगों से बिना मास्क पहने मिलने से बचना होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी है कि वेरिएंट जेएन.1 , बीए.2.86 से अलग है।

कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों पर बोलते हुए उन्होंने यह बोला है, “मामलों की संख्या बढ़ जाती है और हमेशा ऐसे लोगों का एक छोटा प्रतिशत ही होता है जिनको अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ती है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,669 की हो गई है।

Dunki Box Office collection: क्या पठान और जवान को पीछे छोड़ देगी फिल्म 

 सरकार ने बताया है कि हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। वहीं देश में गुरुवार को कोरोना के 594 नए मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये बताया है कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,669 की हो गई है। संक्रमण के चलते छह अन्य लोगों की मौत हुई है।

IMD Weather Prediction on 22 December 2023: मौसम लेगा करवट, बारिश की संभावना 

इनमें तीन मौतें केरल, दो कर्नाटक और एक राजस्थान से भी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने ये भी कहा है कि भले ही संक्रमण बढ़ रहा है और देश में जेएन.1 वैरिएंट का पता चला है, पर तत्काल चिंता का कोई कारण नहीं है। 92 प्रतिशत संक्रमित लोग घर पर उपचार से ही ठीक हो रहे हैं।

Related Posts

1 of 664