देश - विदेश

IMD Weather Prediction on 22 December 2023: मौसम लेगा करवट, बारिश की संभावना 

 

डेस्क। IMD Weather Prediction on 22 December 2023: मौसम इन दिनों काफी गजब का हो रहा है। पिछले 2 दिनों से सर्द हो रहे इस मौसम में गुरुवार को गरमाहट दिखाई। लेकिन मौसम विभाग का ऐसा कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में बहुत सक्रिय हो रहा है।

इसके प्रभाव से 22 और 23 दिसंबर को बूंदाबांदी होने की संभावना लगातार बनी हुई है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल भी सकता है। इस बारिश की वजह से पारा थोड़ा ऊंचा उठेगा, इसके बाद मौसम तेजी से ठंडा होना शुरू होगा।

गिर सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर को दिन में बादल छाए रहने वाले हैं और सड़क पर हल्का कोहरा भी नजर आएगा। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही शुक्रवार को रात में बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसकी वजह से रात का तापमान गिरकर 6 से 8 डिग्री तक होने वाला है। जबकि दिन का पारा 24- 25 डिग्री के आसपास का बना रहेगा।

इन राज्यों में 22-23 को हल्की बूंदाबांदी

IMD के वैज्ञानिकों की माने तो, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में भी 23 दिसंबर को हल्की बारिश होने वाली है। जबकि हिमाचल प्रदेश या जम्मू कश्मीर में 22 से 24 दिसंबर तक मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 22- 23 दिसंबर को हल्की बर्फबारी की संभावना बताई जा रही है।

Amazon यूजर्स को अब मिलेंगी 200 रुपए तक की छूट 

कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ का  शुरू

कश्मीर घाटी में अगले 40 दिनों तक हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर ‘चिल्लई कलां’ गुरुवार से शुरू भी हो चुका है, जिससे घाटी में कई स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे भी चला गया। अधिकारियों ने यह बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज हुआ था। वहीं अब अगले एक महीने तक वहां पर लोगों को भारी बर्फबारी और भीषण ठंड से जूझना पड़ेगा।

अगले 4 दिन ऐसा होगा मौसम

प्राइवेट मौसम वेबसाइट स्काईमेट वेदर के अनुसार 22 से 23 दिसंबर के बीच राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गहरा कोहरा भी हो सकता है।

2024 Predictions: आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा, जानिए 

22 से 25 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।

Related Posts

1 of 664