देश - विदेशराजनीतिराज्य

Bihar News : Lok sabha election के मध्य बिहार में नेता की गोली मारकर हत्या

 

 

Desk। Lok sabha election: Bihar News : बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता सौरभ कुमार की पटना में गोली मारकर हत्या के बाद से पारा काफी बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। गोली से घायल दोस्त को पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में पुलिस-प्रशासन की सख्ती को ध्वस्त करते हुए अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

राजधानी पटना के पुनपुन इलाके में इस हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गुरुवार को सुबह-सुबह इस घटना के बाद से लोगों ने पटना-पुनपुन रोड को जाम कर हंगामा भी शुरू कर दिया है।

पटना के पुनपुन के पैमार गांव के पास बेलड़ीया पुल के पास जदयू नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर के हत्या कर दी है। उनके एक दोस्त मुनमुन कुमार गोलीबारी भी घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में उनको भर्ती किया है। 

उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर के मामले की छानबीन की है। 

इसी के साथ दूसरी तरफ, घटना की सूचना फैलते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पटना पुनपुन मार्ग तक को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया है। 

Lok Sabha Election: रामायण के राम और हेमा मालिनी के साथ कल चुनावी मैदान में होगें राहुल गांधी 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पूर्वी) भारत सोनी, डीएसपी मसौढ़ी कन्हैया सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का भी प्रयास किया गया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि अपराधियों ने जदयू नेता को सिर में गोली मारी थी और उन्होंने ये भी बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम को बुलाया है।

Lok Sabha Election: आज पर्चा दाखिल कर सकते हैं अखिलेश यादव, ये बनी हॉट सीट

जदयू नेता सौरभ कुमार बुधवार की देर रात बढइयां कोल गांव में आपने एक मित्र अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे रिसेप्शन पार्टी से अपने एक मित्र मुनमुन कुमार के साथ वापस अपने घर शिव नगर को लौट रहे थे। सौरभ कुमार अपनी गाड़ी पर बैठ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसा दीं। सौरभ कुमार के सिर और दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में गोलियां लगीं, गोली लगते ही वे लोग वहीं गिर गए। इस बीच अपराधी  फरार हो गए। 

Weather forecast: इतने राज्यों को हीटवेव और इन्हें बर्फबारी का हाई अलर्ट 

इसके तुरंत बाद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मुनमुन कुमार को पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ट्रांसफर कराया गया है। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Related Posts

1 of 1,644