देश - विदेश

Weather forecast: इतने राज्यों को हीटवेव और इन्हें बर्फबारी का हाई अलर्ट 

 

 

डेस्क। Weather forecast: राजधानी दिल्ली में आज और कल आसमान साफ होगा वहीं 29 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

 आईएमडी ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में हीटवेव को लेकर लोगों को चेताया है। आईएमडी के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू से गंभीर लू की स्थिति बन रही है। आईएमडी ने अगले चार दिनों में कर्नाटक, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में हीटवेव की संभावना भी जताई है।

Lok Sabha Election: कांग्रेस की कमजोर सरकार आई तो क्या होगा, पीएम मोदी बोले 

23 और 24 अप्रैल को भी तमिलनाडु के लिए हीटवेव की भविष्यवाणी करी गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

Lok sabha election: अमित शाह बोले इस नेता के बयान के बाद कांग्रेस हुई बेनकाब 

IMD ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत में लू से भीषण लू की स्थिति हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना बनी है।

27 अप्रैल, 2024 को रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में लू की संभावना है।

पूजा में वर्जित हैं ये फूल, नाराज हो जाएंगे देवी-देवता

इससे पहले 23 और 24 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई थी।

26 से 28 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की सम्भावना बनी है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और 27 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, 26 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की भी संभावना है।

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: जानिए आज क्या करें, किन चीजों से बनाए दूरी 

महाराष्ट्र में 25 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ में हल्की बारिश होने का अनुमान है वहीं मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक केरल में अलग-अलग जगहों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी करी है। 23 और 24 अप्रैल को कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Related Posts

1 of 664