राजनीतिदेश - विदेशराज्य

Lok sabha election: अमित शाह बोले इस नेता के बयान के बाद कांग्रेस हुई बेनकाब 

 

डेस्क। Lok sabha election: भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय बुधवार को कांग्रेस पर जमकर के बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर देने का फैसला किया है।

भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल काफी गर्माया हुआ है। जहां मंगलसूत्र और संपत्ति को लेकर वार-पलटवार अभी थमा तक नहीं था। अब कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के अमेरिका के विरासत टैक्स पर दिए बयान पर बहस छिड़ गई है। भाजपा ने उन्हें घेरते हुए ये आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां देश को बर्बाद करने वाली है। इस बीच कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से पल्ला झाड़ते हुए इसे उनका निजी बयान भी बोला है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने का भी फैसला किया है। अब, सैम पित्रोदा धन पुनर्वितरण के लिए 50 फीसदी विरासत की पैरवी करते हैं। वहीं इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका आधा हिस्सा छीन भी लिया जाएगा। 50 फीसदी हमारे द्वारा भुगतान किए जाने वाले सभी कर भी बढ़ जाएंगे, अगर कांग्रेस जीतती है।’

केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने इस कड़ी में  कहा, ‘सर्वेक्षण करके धन का बंटवारा माओवादी मनःस्थिति है और वह नहीं चलेगा। इसमें कोई सामाजिक सुधार भी नहीं है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के भाषण से दूरी बना रही है और यह काफी अव्यावहारिक भी है।’

Lok Sabha Election: कांग्रेस की कमजोर सरकार आई तो क्या होगा, पीएम मोदी बोले 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोला, ‘सैम पित्रोदा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। सबसे पहले उनके घोषणापत्र में ‘सर्वेक्षण’ का जिक्र करते हुए, मनमोहन सिंह का पुराना बयान जो कांग्रेस की विरासत है- कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार ही अल्पसंख्यकों का है और अब सैम पित्रोदा की अमेरिका का हवाला देते हुए टिप्पणी कि है कि धन के वितरण पर विचार-विमर्श भी होना चाहिए। 

Summer Travel fashion Outfit for Men: आराम के साथ फैशन गेम हो जाएगा डबल 

अब जब पीएम मोदी ने इस मुद्दे को उठाया तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर है कि यह कभी उनका मकसद ही नहीं था। लेकिन आज सैम पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का मकसद एकदम साफ कर दिया है।’

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: जानिए आज क्या करें, किन चीजों से बनाए दूरी 

Related Posts

1 of 1,644