Anju Return From Pakistan: भारत से पाकिस्तान गई अंजू अब पुनः भारत लौट आई हैं। भारत के लोगों को जैसे ही यह सूचना मिली वह भड़क उठे। कई लोगों ने मांग की इसे पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए तो कई लोगों ने कहा इसे पाकिस्तान से ट्रेनिंग देकर भारत भेजा गया है। लेकिन बाघा बार्डर से भारत आई अंजू ने कहा वह सिर्फ अपने बच्चों के लिए भारत आई है। वह पहले अपने बच्चों से मिलेगी फिर यह सोचेगी कि उसको भारत रहना है या पाकिस्तान।
सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक पाकिस्तान में अंजू के साथ मारपीट होती थी। हालांकि जब मीडिया कर्मियों ने अंजू से यह सवाल पूंछा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। अंजू ने अपना गला छुपाया। गले पर कुछ निशान थे। अंजू ने कहा- यह निशान उसके नेक्लेस के हैं पाकिस्तान में उसके साथ कोई भी अनैतिक व्यवहार नहीं होता था।
अंजू ने आगे कहा- पाकिस्तान के लोग अच्छा बर्ताव करते हैं। उन लोगों ने मुझे बहुत अच्छे से रखा मेरा सम्मान किया और मेरे साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की है। अंजू ने बताया कि वह 1 महीने के अपने टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गई थीं और फिर उसे एक्सटेंड कराया। अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से मिलने के लिए जुलाई में पाकिस्तान गई थीं वहाँ उसने उससे शादी भी कर ली।