राजनीतिराज्य

जानिए कौन हैं आतिशी? दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री 

डेस्क। देश की राजधानी नई दिल्ली को एक और नया मुख्यमंत्री दिया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाल भी रहीं है। आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। बता दें आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। आतिशी अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में सबसे ताकतवर मंत्री भी रही हैं। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का करीबी सहयोगी और भरोसेमंद माना जाता रहा है।

आतिशी अन्ना आंदोलन के समय से ही संगठन में काफी सक्रिय रही हैं। मौजूदा समय आतिशी के पास सबसे अधिक मंत्रालय हैं। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा गया था, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन भी किया था।

इस रेस में उनका नाम सबसे आगे चल ही रहा था। आतिशी एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा पर भाजपा के गौतम गंभीर के सामने 4.77 लाख वोटों से हार गई थीं।

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले को लेकर अमरीकी खुफिया एजेंसी का बड़ा खुलासा 

इसके बाद साल 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीता था। साल 2023 में पहली बार दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री का पदभार संभाला। अब वो साल 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं।

आपको ये भी बता दें कि आतिशी शुरू से ही दिल्ली की शिक्षा क्रांति का महत्वपूर्ण चेहरा रही हैं। यह सभी जानते हैं कि शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने जो काम किए उसमें आतिशी ने उन्हें काफी सहयोग भी दिया। आतिशी ही मनीष सिसोदिया की सलाहकार रही और हर रणनीति उन्होंने ही बनाई है। लेकिन अप्रैल 2018 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।

आम आदमी पार्टी की महिला नेता आतिशी एक होनहार स्टूडेंट, बेहतरीन टीचर होने के साथ ही शैक्षणिक योग्यता में भी एक अव्वल व्यक्तित्व हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए जानी जाती हैं। साथ ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार का सबसे बड़ा श्रेय आतिशी को ही दिया जाता है। वह आप की राजनीति मामलों की समिति की भी सदस्य हैं।