राज्य

Savitri Jindal: सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के पास कितनी संपत्ति 

डेस्क। Savitri Jindal: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने हिसार विधानसभा सीट से नामांकन भी किया है। महिला उद्योगपति ने अपने शपथ पत्र में करीब 270 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नामांकन करने की प्रक्रिया 12 सितंबर को खत्म हो गई है। अंतिम दिन कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन दाखिल किया गया है। नामांकन करने वाले चेहरों में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल भी शुमार हो गई हैं। जिंदल समूह की मानद चेयरपर्सन सावित्री ने भाजपा से बागी होकर हिसार विधानसभा सीट से पर्चा भर दिया है। वह हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुकी हैं। 2014 में सावित्री हरियाणा विधानसभा का चुनाव हारी थीं।

पीएम मोदी आज से झारखंड गुजरात और ओडिशा दौर पर

2005 में भूपेंद्र हुड्डा सरकार के ऊर्जा मंत्री ओपी जिंदल के निधन के बाद हिसार सीट पर उप चुनाव हुए थे। इस उप चुनाव में मशहूर उद्योगपति ओपी जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पहली बार विधायक भी बनी थीं। वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद भारत की सबसे अमीर महिला 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थी। इससे पहले उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा के ही खेमे में शामिल हुए, जिन्हें लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट से जीत मिली थी। अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सावित्री को भाजपा से टिकट नहीं मिल पाया है और अब सावित्री निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गई हैं।

संपत्ति बढ़ी या घटी है?

74 वर्षीय महिला उद्योगपति ने अपने शपथ पत्र में कुल 270.6607 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है। 2014 के चुनाव में उन्होंने कुल 113 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। तो 2009 में उनके पास कुल 43.68 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते पांच 15 साल में उनकी संपत्ति में करीब 227 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।