देश – विदेश

पैरालंपिक में जीते खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी 

डेस्क। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा था और  टोक्यो में भारत ने 19 पदक अपने नाम किए थे। देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था, जबकि पेरिस में भारत 18वें स्थान पर है। भारत इस बार पेरिस में 25 पार के लक्ष्य के ही साथ उतरा था और उसे हासिल भी कर लिया।

पेरिस पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचने के बाद आज भारतीय दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीएम मोदी पैरा एथलीट्स से हंसी मजाक करते हुए नजर आए। उन्होंने इतिहास रचने वाले एथलीट्स और उनके कोच की जमकर तारीफ करी।

पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीतने के बाद भारतीय एथलीट्स मंगलवार को देश लौटे थे और भारत ने पेरिस पैरालंपिक में सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य समेत 29 पदक जीते थे। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। टोक्यो में भारत ने 19 पदक जीते थे और देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था, जबकि पेरिस में भारत 18वें स्थान पर आया है।

भारत के प्रधानमन्त्री 1947 से अब तक, सबके काम और कारनामें 

भारत इस बार पेरिस में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था और उसे हासिल भी कर लिया।

इस दौरान पीएम मोदी के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया भी दिखाई दिए। जूडो में पैरालंपिक पदक जीतकर इतिहास रचने वाले कपिल परमार ने पीएम मोदी को एक मोमेंटो गिफ्ट किया है। पीएम मोदी ने फिर कपिल को ऑटोग्राफ भी दिया। वहीं, अवनि लेखरा ने पीएम मोदी को स्वर्ण पदक वाले ग्लव्स और एक जर्सी गिफ्ट करी। जिसमें पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद लिखा हुआ था। पीएम मोदी ने अवनि के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया।