देश – विदेशराजनीति

यूएस में भारत विरोधी नेता से मिले Rahul Gandhi, जानिए कौन हैं Ilhan Umar

डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोला है कि भारत के विरोधी जितने भी देश और विदेशी सांसद हैं, वे सब उनके (राहुल गांधी) मित्र हैं। उन्हें भारत से प्यार नहीं है, वो भारत में रहना भी नहीं चाहते हैं।

अमेरिका में 3 दिन के दौरे पर गए हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Meet Ilhan Umar) अपने बयानों की वजह से तो पहले ही विरोधियों के निशाने पर रहे थे। अब भारत विरोधी सांसद से मुलाकात कर के, वह फिर से घिर गए हैं। साथ ही अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी को काफी तीखी आलोचना भी झेलनी पड़ रही है।

इल्हान उमर संग राहुल की मुलाकात की कुछ तस्वीरे भी सामने आई हैं, जिनमें राहुल गांधी कुछ अमेरिकी सांसदों संग खड़े दिखाई दे रहे हैं। इन सांसदों में इल्हान उमर भी शामिल हैं।

जानिए कौन हैं इल्हान उमर?

लंच में आपको खा जाएंगे पुतिन, ट्रंप से बोली कमला हैरिस 

इल्हान उमर एक अमेरिकी सासंद और डेमोक्रेटिक पार्टी की जानी मानी नेता हैं।

वह एक अफ्रीकी शरणार्थी हैं, जो कि चुनाव जीतकर अमेरिका की संसद में पहुंची।

वह हमेशा ही कश्मीर और खालिस्तान को एक अलग देश बनाए जाने वाली मांग का समर्थन करती रही हैं।

उनका नाम अमेरिका की संसद में पहुंचने वाली उन दो मुस्लिम महिलाओं में शामिल हैं, जिनका रुख इजरायल विरोधी रहा है।

Pitru Paksha 2024: गलती से भी ये मत करना, पितृ हो जाएंगे गुस्सा

बता दें इल्हान साल 2022 में पीओके के दौरे पर भी गई थीं।

बता दें अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक इल्हान के इस दौरे के लिए फंडिंग पाकिस्तान ने करी थी।

इसके अलावा इल्हान ने सीनेट में पीएम मोदी के भाषण का भी बहिष्कार किया था।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी की काफी आलोचना करी है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि कांग्रेस नेता राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। राहुल गांधी आज बिल्कुल राष्ट्र के विरोध पर उतर आए हैं और अमेरिका जाकर ऐसी सांसद से मिल रहे हैं जो भारत के खिलाफ बोलती रही हैं, साथ ही भारत के खिलाफ अभियान चलाती रही हैं।