डेस्क । UP weather news: राजधानी में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और बीते पांच दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाओं ने गलन भी काफी बढ़ा दी है।
रविवार को शहर में सर्द हवाओं ने गलन बरकरार रखी। साथ ही एक तरफ सुबह जहां छिछला कोहरा छाया रहा, वहीं दोपहर होते-होते धूप से ठंड में थोड़ी राहत भी मिली है।
शाम होते ही गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया साथ ही तापमान की बात करें तो दिन का पारा जहां 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तो वहीं रात का पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस का रहा। मौसम विज्ञानियों ने शहर में अगले एक हफ्ते में रात के पारे में औसत से दो डिग्री की गिरावट और दिन के पारे में भी एक डिग्री की गिरावट की संभावना वक्त की है।
सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने ये बताया है कि सतही स्तर पर पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और आसमान साफ होने के कारण रात में उत्सर्जन बढ़ गया है।
ऐसे में शहर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई है। साथ ही इसी क्रम में उत्तरी पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र में सक्रिय वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का आवेग बढ़ने से आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में औसतन 2 डिग्री की गिरावट आने से गलन बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है।
UP Weather AQI Today: मौसम लेगा करवट
वायुमंडलीय आर्द्रता के प्रभाव से सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं दिन और रात का तापमान 23 और 8 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।
इन जिलों में रहा सबसे कम तापमान
बरेली-3.5 डिग्री
फरीदाबाद-5 डिग्री
मुजफ्फरनगर-5.6 डिग्री
कानपुर-5.7 डिग्री
गाजीपुर-6.2 डिग्री