देश - विदेश

Weather update: गर्मी से इन राज्यों को राहत 

 

डेस्क। Weather update: दिल्ली में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार कर सकता है। वहीं इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी भी पड़ रही है। इसके साथ ही 12 राज्यों में लू चलने का पूर्वानुमान भी है।

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई भागों में भीषण गर्मी भी पड़ रही है। राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। दिल्ली के आया नगर में सबसे ज्यादा 42.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिन में आसमान साफ रहने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 24 डिग्री सेल्सियस बना रहने की संभावना भी है। वहीं, स्काई मेट के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह के अंत में तापमान 44 डिग्री के आस-पास पहुंचने की उम्मीद भी है।

क्या सरकार आपसे छीन सकती है निजी संपत्ति 

इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, लू की चेतावनी

Weather update: गर्मी से इन राज्यों को राहत 

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र एंव कच्छ में अगले 24 घंटे के दौरान लू (हीटवेव) चलने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है और यहां पर 19 मई तक तपती गर्मी से राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है।

भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 17-18 मई को राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 16 मई से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। वहीं 17-18 मई को पश्चिमी राजस्थान में 45-46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बनी हुई है। अगले तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ भी सकता है।

Bihar News: नीतीश की तबीयत खराब, विचलित है बिहार की जनता 

उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान (3-5 डिग्री सेल्सियस) में धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद भी है। इसी तरह, इसी अवधि में मध्य भारत में तापमान लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ भी जाएगा।

शुरुआत में पश्चिम भारत में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है, पर आईएमडी ने पहले 24 घंटों के बाद मामूली वृद्धि (2-4 डिग्री सेल्सियस) की भविष्यवाणी करी है।

बारिश और आंधी का भी अनुमान

Lok Sabha Election: पीएम मोदी से चार गुना ज्यादा अमीर हैं राहुल

मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में 17 मई तक गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश और असम के साथ मेघालय के कुछ हिस्सों में 16 मई से 18 मई तक भारी बारिश होने की संभावना भी है।

Related Posts

1 of 664