राजनीति– भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार लोगो की समस्याओं को उठा रहे हैं। वही अब उन्होंने मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राहुल ने दावा किया है कि मीडिया महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को नहीं उठा रहा है। बल्कि उसके लिए आज फ़िल्म स्टार, सत्ताधारी नेता और क्रिकेट के सुपरस्टार आवश्यक हो गए हैं।
आज देश की समस्याओं पर बात नहीं हो रही है। मीडिया अब यह बता रही है कि ऐश्वर्या राय ने क्या कपड़े पहने है। शाहरुख ने क्या खाया है और विराट ने कैसे चौका मारा है। अब मीडिया अपनी जिम्मेदारी से विमुख हो गई है। वह लोगों का ध्यान मुद्दों से भटका रही है।
आज के समय मे पहले के पांच प्रमुख चैनल मोदी का चेहरा दिखाते है। उसके बाद अमित शाह दिखाई देते हैं। लेकिन किसानों की समस्या कहीं नहीं दिखाई दे रही है कोई भी मीडिया संस्थान पर समस्या पर बात नहीं कर रहा है।