राजनीति– वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी ने जो टिप्पणी की उसके सन्दर्भ में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राहुल पर निशाना साधते हुए उन्हें बेवकूफ बात दिया है।
उन्होंने कहा, यू इडियट सावरकर पर बोलने की तुम्हारी औकात क्या है। वह इतने दिन जेल में बन्द रहे। उन्होंने दर्द और पीड़ा सही। उन्होंने जो भी किया वह उनकी रणनीति का हिस्सा था। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों को सावरकर और नेहरू जैसी राष्ट्रीय शख्सियत को बदमान करना बंद करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, इन सभी लोगों ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया है। यह देश के नायक है। इनकी आलोचना करना अनुचित है। सभी के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते हैं। लेकिन उन लोगों पर इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है।
भाजपा को जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना बन्द करना चाहिए। क्योंकि देश के पास कई अन्य मुद्दे हैं जिनपर चर्चा होनी चाहिए। वही उन्होंने राहुल गांधी को बीएमसी चुनावों के लिए तैयार होने की भी सलाह दी।