देश– आज की तारीख एविएशन इंडस्ट्री में भारत के नाम दर्ज है। क्योंकि 28 नवम्बर 1996 को एक भारतीय महिला ने विदेश में इतिहास रच दिया था। कैप्टन इंद्राणी सिंह नाम सुनते ही अमेरिका में एक अलग ही माहौल बन जाता था और भारत को इनपर बेहद गर्व होता था।
क्योंकि अमेरिकन कंपनी बोइंग के विमान एयरबस ए-300 को उड़ाकर इतिहास रचने वाली वह पहली महिला थी। वही वह एशिया की पहली कॉमर्शियल महिला पायलट बनीं। कैप्टन इंद्राणी सिंह दुनिया की पहली महिला हैं, जो एयरबस A-300 की कमांडर रहीं और उन्होंने देश का नाम विश्वस्तर पर ऊंचा किया।
कैप्टन इंद्राणी सिंह एक बंगाली परिवार में जन्मी थी। उनका सपना कभी भी पायलट बनेने का नहीं था। इन्होंने दिल्ली के समर फील्ड्स स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑल इंडिया ग्लाइडिंग क्लब जॉइन कर लिया।
इसके बाद 1989 में उन्हें एयरबस 320 को चलाने की ट्रेनिंग के लिए फ्रांस भेजा गया। फ्रांस में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सफलतापूर्वक एयरबस 320 से उड़ान भरी। 1996 में उन्होंने लिट्रेसी इंडिया के नाम से एनजीओ की शुरुआत की वह समाज हित के लिए काफी काम करती थीं।
वही उन्हें वुमन अचीवर्स अवॉर्ड 2009 और इंटरनेशनल कांग्रेस फॉर वुमेंस गॉडफ्रे फिलिप स्पेशल अवॉर्ड भी सम्मानित किया जा चुका है।