डेस्क। आपने अक्सर यह देखा होगा कि लोग आजकल 10 हजार, 20 हजार को 10K या 20K लिखते हैं। शायद आप भी ऐसा ही करते होंगे पर क्या आपने कभी सोचा है कि यहां K की जगह T का इस्तेमाल आखिर क्यों नहीं होता तो आइए जानते हैं इसके पीछे का क्या है कारण।
वैसे Thousand के लिए T का इस्तेमाल किया जाना चाहिए पर ऐसा नहीं होता। वहीं इसके लिए K का उपयोग किया जाता है। वहीं कई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस K की कहानी ग्रीक वर्ड ‘Chilioi’ से शुरू होती है, जिसका अर्थ है हजार। साथ ही पहले ग्रीक में हजार के लिए K का उपयोग किया जाता था पर इसका मतलब पूरे-पूरे 1000 अकाउंट से नहीं है, इसका मतलब हजारों काउंट से होता है। बाइबिल में भी इसके बारे में जिक्र किया गया है।
फ्रेंच ने इस शब्द को अपना लिया जो बाद में Kilo बन गया। इसके बाद किलो को हजार से जोड़कर उपयोग किया जाने लगा और जिस किसी को भी हजार से गुणा करना होता था, वह किलो का इस्तेमाल करने लगा था। जैसे 1000 ग्राम का बना किलोग्राम, 1000 मीटर का किलोमीटर आदि वहीं एक हजार के लिए किलो का उपयोग किया जाता है।
इस वजह से किलो हजार का प्रतीक बन गया है। ऐसे में किलो के लिए k का उपयोग किया जाता है। इसलिए K, Thousand की वजह से नहीं बल्कि किलो की वजह से उपयोग में आ गया। वहीं यही कारण है कि जब भी 10,000 लिखते हैं तो 10K लिखा जाता है और 50000 के लिए 50K।