राज्य

Weather Update: जानिए यूपी के मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में अब सुबह और देर रात ठंड का एहसास होने लगा है और बारिश की गतिविधियां थमने के बावजूद धरती में नमी होने के कारण धूप के तेवर काफी कमजोर पड़ गए हैं। ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिख रही है।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवर्ती परिसंचरण अब दक्षिण पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में पहुंच गया तो प्रदेश में अब बारिश की कोई स्थिति नहीं नजर आ रही है। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंत तक प्रदेश में जाड़े का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है।

Weather Forecast: बारिश के बाद ठंड ने दी दिल्ली में दस्तक 

 राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंड भरे मौसम के साथ हुई है। वहीं दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी है।

 आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार प्रदेश में 20, 21, 22, 23 और 24 अक्तूबर को मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने किसी तरह की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस इजाफा होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों के दौरान धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

प्रदेश में इस बार गर्मी का असर काफी ज्यादा ही दिखाई दिया है। जून के बाद जुलाई और अगस्त की चिपचिपाने वाली गर्मी ने लोगों को बहुत परेशान किया। बारिश हुई तो इसका असर कम हुआ साथ ही पिछले 15 दिनों में उमस की स्थिति थी, लेकिन हाल में हुई हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को करवट लेने पर बहुत मजबूर कर दिया। अब सुबह और रात को मौसम काफी ठंड भरा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस पूरे सप्ताह धूप निकलने के आसार बने हुए हैं। तापमान हालांकि सामान्य रहेगा, पर समय के साथ इसमें कर्मी दर्ज करी जाएगी।

Related Posts

1 of 786