Vastu Tips : दान देने की प्रथा धर्म संस्कृति में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखती है और यह न केवल आर्थिक उन्नति के लिए बल्कि मानसिक शुद्धि और धार्मिक उन्नति के लिए भी महत्वपूर्ण बताई जाती रही है।
धर्मग्रंथों में दान को पूजा, धर्म, और नेतृत्व के प्रतीक के रूप में बताया गया है वहीं दान करने से एक व्यक्ति न केवल अपने आस-पास के लोगों के जीवन को संतुष्ट करता है बल्कि अपने मन की शांति और संतुष्टि को भी प्राप्त कर पाता है। विभिन्न धर्मों में दान के लिए विभिन्न नियम और मान्यताएं रखी गई हैं। वेदों और पुराणों में दान के अनुष्ठान को महापुण्य माना जाता है।ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को दान करना अशुभ माना गया है तो आइये जानते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में :
स्टील के बर्तन :
ज्योतिष शास्त्र में यह कहा जाता है कि स्टील के बर्तनों को दान करने से परिवार की सुख-शांति चली जाती है और इसके साथ ही झगड़े भी बढ़ते हैं और इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें दान करना अशुभ भी माना जाता है।
झाड़ू का दान :
हिंदू धर्म में विभिन्न तत्वों और पदार्थों को लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में माना जाता है वहीं झाड़ू भी इनमें से एक है। लक्ष्मी माता को धन, समृद्धि, सौभाग्य, और सुख-शांति की देवी बताया जाता है, और झाड़ू के माध्यम से व्यक्ति अपने घर को सफाई और सुंदरता से भरता है, जिससे घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और इसलिए, उसे दान में नहीं दिया जाता।
बासी भोजन न दें :
हालाँकि दान देना काफी अच्छा माना जाता है लेकिन कभी भी गरीबो और भूखे लोगों को बासी और झूठा खाना नहीं देना चाहिए । इससे घर में गरीबी आती है और परिवार के सभी लोग काफी बीमार भी रहते हैं।
तेल का दान न करें :
शनिवार को तिल और सरसों के तेल का दान नहीं करना चाहिए और इससे शनिदेव नाराज़ होते है। वहीं आर्थिक परेशानी भी बनी रहती है।