राज्य

UP Weather Today: लोगों को मिली गर्मी से राहत 

 

 

डेस्क। UP Weather Today: मौसम विभाग ने अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जी.बी.नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई है। सुबह से कई स्थानों पर बादल छाए रहे हैं।

UP Mausam ki Jankari: प्रदेश का मौसम बदल गया है। बारिश, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का दौर शनिवार के बाद रविवार को भी जारी दिखाई दिया है। पश्चिमी यूपी में आज कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनी है। सुबह से हवा चलने के साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहने वाले हैं।

मौसम विभाग ने अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जी.बी.नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है।

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों को झांसी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी। वहीं इटावा, गाजीपुर, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर और आसपास भी बरसात रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने इस प्रत्याशी के सामने उतारा 

मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं पिछले कई दिनों से लोग गर्मी और उमस से बेहाल भी थे। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लगातार दूसरे दिन मौसम सुहावना होने से लोगों को राहत मिली है।

गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है मौसम

मौसम के इस बदलाव से शहरी निवासियों के लिए मौसम जरूर सुहावना कर दिया है पर यह बदलाव फसल के लिए उचित नहीं है। गेहूं की कटती फसल के साथ आम के लिए भी यह ओलावृष्टि बहुत नुकसानदायक साबित होगी।

Related Posts

1 of 786