राज्य

UP News : मुस्लिम महिला ने घर में स्थपित की देवी मां की मूर्ति, जारी हुआ जिंदा जला देने का फरमान 

 

 

डेस्क। UP News : महिला ने अपनी श्रद्धा के अनुसार घर में दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित करके पूजा अर्चना की है। धर्म के नाम पर उनको डराया गया। कट्टरपंथियों ने परिवार को जिंदा जलाने की धमकी भी दी है। वहीं इसके बाद भी मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान (Rubi Asif Khan) ने नवरात्र (Navratra) में मां दुर्गा (Maa Durga) की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित कर सर्वधर्म समभाव का संदेश दे दिया है।

अलीगढ़ की निवासी रूबी आसिफ खान बीते नवरात्र की तरह ही नौ दिन तक दुर्गा मां की पूजा अर्चना इस बार भी करेंगी। वह नवमी पर पूरे विधि-विधान के साथ कन्या पूजन (Kanya Pujan) करने वाली हैं। वह कन्याओं के परात में रखकर पैर धोएंगी और रूमाल से पोंछ कर उनके सिर पर चुनरी बांधेंगी, उनका तिलक आदि श्रृंगार करके उसके बाद कन्याओं को भोजन पवाएंगी।

UP News: Navratri

नवरात्र संपन्न होने पर घर में रखी दुर्गा माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाएंगी। बता दें अलीगढ़ के रोरावर इलाके की पुरानी बस्ती में रहने वाली रूबी आसिफ दोनों ही धर्म इस्लाम और हिन्दू में आस्था रखती हैं। दोनों ही धर्म की सभी परंपरा और पर्व को वह बड़े धूम धाम से मनाती आ रही हैं। बीते साल वह गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर गणपति की प्रतिमा (Ganpati Idol) स्थापित करने के बाद से सुर्खियों में आ गई थी।

Shardiya Navratri के दौरान क्यों उठा शारीरिक संबंध बनाने का प्रश्न

कट्टरपंथियों के निशाने पर आ चुकी रूबी के घर के बाहर उनको जिंदा जलाने की धमकी भरे पोस्टर लगाए गए। भाजपा से जुड़ी रूबी बीजेपी के जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुकी है। रूबी द्वारा पूजा करने पर उसके खिलाफ फतवे तक जारी हो चुके हैं। जिस कारण प्रशासन को उनको पुलिस सुरक्षा देनी पड़ी थी। इस सबके बावजूद रूबी अपने फैसले पर बनी हुई हैं।

Related Posts

1 of 786