राज्य

UP Exit Poll 2024: नहीं खुलेगा बसपा का खाता, सभी एग्जिट पोल्स की डीप एनालिसिस 

डेस्क। UP Exit Poll 2024: 11 एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए को बढ़त के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा बसपा को झटका लगता दिखाई दे रहा है। एक एग्जिट पोल को छोड़ दें तो बसपा के झोली में एक भी सीट न जाने का अनुमान लगाया गया है। 

वहीं इंडिया के खाते में अधिकतम 14 सीटें जा सकती हैं।लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान अब खत्म हो चुका है। मतदान खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल्स सामने भी आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा को 2019 के मुकाबले बढ़त देखने को मिल रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश के 11 एग्जिट पोल्स में से अधिकांश पोल्स में एनडीए को प्रदेश की 80 सीटों में से 65 से ज्यादा सीटें मिलने के संकेत भी मिले हैं।

Exit Polls: क्या मुकाबले में नहीं शामिल था इंडिया गठबंधन 

इंडिया गठबंधन को 14 से ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं तो वहीं अगर न्यूज नेशन के एग्जिट पोल को छोड़ दें तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में एक भी सीट न जाने का सीधा संकेत हैं।

UP Exit Poll 2024: TV 9 Polstrat Exit Poll: इस पोल की माने तो एनडीए को 66 सीट और इंडिया गठबंधन को 14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Weather update: 15 जून के बाद गर्मी से मिलेगी राहत 

टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 66 सीटें मिल सकती हैं और इंडिया गठबंधन के खाते में केवल 14 सीटें जाने का ही अनुमान है।

Times Now ETG Exit Poll: एनडीए को 69 और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 69 सीटें मिलने की उम्मीद है। इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं बसपा की झोली में एक भी सीट नहीं जाने के सीधे संकेत हैं।

ABP CVoter Exit Poll: एनडीए को इतनी सीटे

गर्मी के आगे नतमस्तक हुईं आस्था, राम लला के मंदिर में पसरा सन्नाटा 

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 62-66 सीटें मिल सकती हैं और इंडिया गठबंधन को 15-17 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बसपा का खाता भी खुलते नहीं दिख रहा है।

Related Posts

1 of 786