राजनीति– जब से सपा की बागडोर अखिलेश यादव ने संभाली है तब से भाई मुलायम सिंह यादव की पार्टी से शिवपाल यादव का नाता बिल्कुल खत्म हो गया है। चाचा भतीजे में काफी दरार देंखने को मिल रही है। शिवपाल यादव ने इस साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान एक कदम आगे बढ़ाकर इस दूरी को कम करने की कोशिश की लेकिन अखिलेश यादव की कुछ नीतियों ने इसे और अधिक बढ़ा दिया।
विधानसभा चुनाव ने कई बार शिवपाल अखिलेश यादव से खिन्न नजर आए। वही अब वह अखिलेश यादव के विरोध में मजबूती के साथ खड़े हैं। शिवपाल यादव एक भी मौका नही छोड़ते अखिलेश यादव पर तंज कसने का। वही अब उन्होंने सपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपना इतिहास खुद रचेगी।
हमारी पार्टी भविष्य में कभी भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेगी। हम उनके साथ कभी काम नही कर सकते क्योंकि दो अलग अलग विचार एक साथ आते हैं तो उसमें टकराव होता है और पार्टी को ही नुकसान होता है। उन्होंने कहा साल 2024 में होने वाला चुनाव हमारी पार्टी के लिये काफी अहम है। हम सत्ता में रहेंगे।
वही हम गठबंधन पर फैसला तब लेंगे जब चुनाव नजदीक होगा। वही मीडिया कर्मियों के इस सवाल पर शिवपाल ने कोई जवाब नही दिया की क्या वह बीजेपी के साथ गठबंधन करेगे। लेकिन इस बात की सम्भावनाओ से शिवपाल यादव कभी नही मुकरे है कि उनका और बीजेपी का गठबंधन हो सकता है।