राजनीति– राहुल गांधी की टी शर्ट को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है। राजस्थान में बीजेपी का चुनावी जाल बिछाने पहुंचे अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। अमित शाह ने साल 2018 में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए वादों को याद दिलाया और अपना हिंदुत्व पैतरा खेलते हुए राजस्थान में अपना दबदबा बनाने का हर सम्भव प्रयास किया।
उन्होंने कहा, आज राजस्थान की दशा से सभी लोग भली भांति परिचित हैं। जिस प्रकार राजस्थान में सरकार चल रही है उससे काफी हताश हूँ। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए देश के विकास को स्थिर किया है। राजस्थान में विकास धीरे है। विकास के नाम पर कांग्रेस ने कोई काम नही किया है। अभी कांग्रेस खत्म है उसके पास सिर्फ दो राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ है। अगर 2023 में होने वाले चुनाव में हमने उम्दा तरीके से काम किया तो यहां कांग्रेस को हार का मुह देखना पड़ेगा और कांग्रेस की मुट्ठी खाली हो जाएगी।
उन्होंने राहुल गांधी की टी शर्ट को इंगित करते हुए कहा, वह भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वह विदेशी टी शर्ट पहन कर भारत को जोड़ने की बात कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी और कांग्रेसियों का संसद में दिया भाषण याद दिलाता हूँ। समझ नही आता वह किस किताब से पढ़े है। यह वह देश है जहां लाखो लोगो ने अपने प्राण की आहुति दी है और अब वह भारत को जोड़ने निकले हैं। थोड़ा तो इतिहास पढ़ लेना चाहिए था।
उन्होंने आगे कहा, जब कांग्रेस की सरकार राजस्थान में नही थी और चुनाव होने को थे। तब राहुल गांधी और अशोक कुमार गहलोत ने जनता से बड़े बड़े वादे किये थे। अब सवाल यह है कि क्या उन्होंने एक भी वादा पूरा किया है। गहलोत साहब मैं आपको आपके वादे याद दिला रहा हूँ। अब पांच साल पूरे होने वाले हैं। भाजपा आपसे उन वादों का हिसाब मांग रही है।