उत्तरप्रदेश– उत्तरप्रदेश की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वही अगर हम बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की करे तो इन दोनों में सोशल मीडिया पर छत्तीस का आंकड़ा रहता है। दोनो एक भी मौका नही छोड़ते एक दूसरे को घेरने का। वही अब सपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा अगर केशव प्रसाद मौर्य 100 विधायक तोड़कर लाते हैं तो उन्हें हम मुख्यमंत्री पद ऑफर कर रहे हैं। वही अखिलेश यादव के इस ऑफर पर अब केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा लगातार चुनाव के हार से अखिलेश बौखला गए हैं। उनकी हालत अब ऐसी हो गई है जैसे जल बिन मछली।
उन्होंने आगे कहा, लगातार मिली हार से अखिलेश यादव हताश हो गए हैं। वह उदास है। वह मुझे क्या ही ऑफर देगे। मेरे साथ मेरी पार्टी और मेरे विधायक है। नेता हैं और कार्यकर्ता है। पार्टी मुझे जो बनाना चाहती थी वह मैं बना हुआ हूँ। अब अखिलेश यादव के कुछ भी बनाने से मैं नही बन जाऊंगा। अखिलेश यादव अब सिर्फ लोगो का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके ऐसे बयान युवाओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं।